• मध्यप्रदेश टिम्बर डिपो नई दिल्ली में मई माह में सागौन काष्ठ की होगी नीलामी

    मध्यप्रदेश टिम्बर डिपो नई दिल्ली में मई माह में सागौन काष्ठ की होगी नीलामी

    मध्यप्रदेश टिम्बर डिपो, न्यू टिम्बर मॉर्केट, कीर्ति नगर, नई दिल्ली में मई माह में सागौन काष्ठ की नीलामी की जायेगी। इस नीलामी
    में मध्यप्रदेश के विभिन्न वन मण्डलों से प्राप्त भारत की सर्वश्रेष्ठ “सी.पी. टीक’’ के गोल लट्ठों का विक्रय किया जायेगा। नीलामी में
    छोटी-छोटी मात्रा के लाट भी विक्रय किये जायेंगे, जो भवन निर्माण, आंतरिक सज्जा अथवा फर्नीचर के लिये उपयुक्त हैं।

    अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (जनसम्पर्क एवं विक्रय) विक्रय डिपो मध्यप्रदेश वन विभाग नई दिल्ली ने बताया कि नीलामी संबंधी
    जानकारी के लिये दूरभाष क्रमांक 011-25939685, 8077873394 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

  • मध्यप्रदेश में गिद्ध संरक्षण को मिल रही नई दिशा: मुख्यमंत्री डॉ.यादव

    मध्यप्रदेश में गिद्ध संरक्षण को मिल रही नई दिशा: मुख्यमंत्री डॉ.यादव

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश में वन्य जीव पर्यटन में नए आयाम जुड़ रहे हैं। पारिस्थितिकी तंत्र में अत्यंत
    महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले गिद्धों का संरक्षण न केवल जैव विविधता की रक्षा के लिए आवश्यक है, अपितु पर्यावरण संतुलन बनाए
    रखने की दृष्टि से भी अनिवार्य है। प्रदेश में गिद्ध संरक्षण को भी नई दिशा दी जा रही है। भोपाल स्थित केरवा गिद्ध प्रजनन केन्द्र से
    6 गिद्धों को बुधवार को पहली बार प्राकृतिक वातावरण में छोड़ा गया।

  • Android यूजर्स के लिए खुशखबरी, कैमरा और स्क्रीन शेयरिंग के साथ Gemini Live अब मुफ्त

    Android यूजर्स के लिए खुशखबरी, कैमरा और स्क्रीन शेयरिंग के साथ Gemini Live अब मुफ्त

     

    Google ने सभी Android उपयोगकर्ताओं के लिए एक खुशखबरी की घोषणा की है। अब सभी Android उपयोगकर्ता कैमरा और स्क्रीन
    रिकॉर्डिंग के साथ Gemini Live का मुफ्त में उपयोग कर सकेंगे। कंपनी ने X (Twitter) पर एक पोस्ट में इसकी पुष्टि करते हुए कहा,
    “हमें कैमरा और स्क्रीन शेयर के साथ Gemini Live पर अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है, इसलिए हमने इसे और लोगों तक पहुँचाने का
    फैसला किया है। आज से और आने वाले हफ्तों में, हम इसे Gemini ऐप वाले सभी Android उपयोगकर्ताओं के लिए रोल आउट कर
    रहे हैं।”

  • रेलवे ने समोसा-कचौड़ी सहित 60 चीजों के बढ़ाए रेट

    रेलवे ने समोसा-कचौड़ी सहित 60 चीजों के बढ़ाए रेट

     

    Railway News। उत्तर मध्य रेलवे के अंतर्गत आने वाले स्टेशनों से ट्रेनों में यात्रा करने वाले यात्रियों की जेब पर अब खानपान का बोझ
    बढ़ने जा रहा है। इसका कारण है कि रेलवे ने अब खानपान के 60 आइटमों को महंगा कर दिया है। ये नई रेट लिस्ट अलाकार्ट यानी
    रेलवे स्टेशन पर बनाकर बेचने वाले आइटमों पर लागू होगी। इसके अंतर्गत स्टेशन पर अब 16 के बजाय 20 रुपये में दो समोसे
    मिलेंगे।